#Saharanpurpolice
#बाईट
➡️ दिनांक 01.07.2026 को थाना सदर बाजार पुलिस को एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान में व्यक्ति द्वारा दरवाजा न खोलने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची एवं स्थानीय लोगों की मौजूदगी में कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर प्रवेश किया, जहां एक पुरुष एवं एक महिला के शव मिले।
➡️सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, सहारनपुर एवं पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। फॉरेंसिक व फील्ड यूनिट द्वारा साक्ष्य संकलित किए गए। प्रथम दृष्टया मामला प्रेम-प्रसंग से संबंधित एवं आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है। मामले में सभी पहलुओं की गहन जांँच की जा रही है तथा प्राप्त तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
➡️ जिसके संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर द्वितीय श्री मनोज कुमार यादव के द्वारा दी गयी बाईट।
@Uppolice
@adgzonemeerut
@digsaharanpur
@aajtak
@News18UP