हरोली: टाहलीवाल बाजार में जमीन विवाद के चलते खूनी झड़प, दो पक्षों पर केस दर्ज
Haroli, Una | Oct 11, 2026 टाहलीवाल बाजार में पुरानी जमीन विवाद को लेकर हुई खूनी झड़प में दुकानदार गुरनाम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। बेटे पुनीत राज को भी चोटें आईं। पुलिस ने दोनों पक्षों पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घायलों का इलाज जारी है।