बेलसंड: बेलसंड में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल, विधायक के निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्वास्थ्य उप केंद्र बंद मिला
बेलसंड विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत परसौनी प्रखंड के हीरा कन्हौली स्थित ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर सह स्वास्थ्य उपकेंद्र’ का स्थानीय विधायक अमित कुमार रानू ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ड्यूटी समय में अस्पताल पूरी तरह बंद पाया गया, जिससे स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही उजागर हुई है।