कालपी: ग्राम चुर्खी में हारजीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे 5 लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹1400 बरामद
Kalpi, Jalaun | Jul 7, 2026 चुर्खी थाना क्षेत्र के उपनिरीक्षक अनीस अहमद ने ग्राम चुर्खी से 6 जुलाई को मुखबिर की सूचना पर हारजीत की बाजी लगा रहे उत्तम सिंह पुत्र विश्वनाथ सिंह निवासी चुर्खी समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। वहीं पकड़े गए जुआरियों से मालफड़ व जामातलाशी के दौरान कुल ₹1400 बरामद हुए, वहीं पुलिस ने जुआ अधिनियम में मामला दर्ज करते हुए मंगलवार दोपहर 2 बजे जानकारी दी है।