खाजूवाला: 20 केवाईडी स्थित खेत की डिग्गी में गिरने से युवक की मौत
खाजूवाला थाना क्षेत्र के चक 20 केवाईडी में शुक्रवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां खेत में बनी डिग्गी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर फैल गई। जानकारी के अनुसार 20 वर्षीय अमित अपने मामा के घर 20 केवाईडी में रह रहा था। शुक्रवार को वह खेत में गया हुआ था, इसी दौरान डिग्गी में गिर गया।