अरवल: सहयोग शिविर में पुलिस ने सुनी जनसमस्याएं, एसपी ने शिविरों का निरीक्षण कर त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Arwal, Arwal | Jun 2, 2026 पुलिस अधीक्षक नवजोत सिमी के निर्देशन में मंगलवार को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य पुलिस और आमजन के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा जनसमस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना रहा। पुलिस अधीक्षक ने विभिन्न थाना क्षेत्रों का भ्रमण कर शिविरों का निरीक्षण किया और लोगों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं।