गोरखपुर: नगर निगम प्रवर्तन दल टीम ने गोरखनाथ मंदिर से लेकर एयरपोर्ट तक अतिक्रमण को हटाया
आज सुबह गोरखनाथ मंदिर से गोरखपुर एयरपोर्ट तक सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लगाए गए ठेले, खुमचे को नगर निगम की प्रवर्तन दल टीम ने हटवाकर अतिक्रमण मुक्त किया। चूंकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह एयरपोर्ट पहुंचे और प्रस्थान कर गए। उनके एयरपोर्ट पहुंचने से पहले पूरे रास्ते को साफ कराकर नगर निगम ने अतिक्रमण मुक्त किया।