जमुई: कल्याणपुर से उत्पाद विभाग ने तीन लीटर अवैध शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार, भेजा जेल
Jamui, Jamui | Apr 2, 2024 उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार के निर्देश पर शहर के कल्याणपुर मोहल्ला से उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर छोटू तांती को गिरफ्तार किया है। साथ ही तीन लीटर अवैध शराब भी जब्त किया गया है। कागजी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार की दोपहर बाद गिरफ्तार तस्कर को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां से कोर्ट में पेशी कर जेल भेज दिया गया है।