मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जहां एक पुलिस कांस्टेबल का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक जवान मूल रूप से बड़वानी जिले का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि उसकी ड्यूटी रीवा जिले के थाना गढ़ में लगी हुई थी।