बाराबंकी जिले के देवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा संघ के आह्वान पर किया गया। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें मार्च 2026 से अब तक मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है।