सोहागपुर: अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में व्यापारी पहुंचे शहडोल नगर पालिका परिषद कार्यालय
जिला मुख्यालय में स्थित नगर की सब्जी मंडी में नगर पालिका अमले के द्वारा अतिक्रमण के खिलाफ की गई कार्रवाई के पश्चात सोमवार की दोपहर में व्यापारियों ने नगर पालिका कार्यालय पहुंचकर विरोध जताया है। व्यापारी ने जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका के कर्मचारियों के द्वारा मुंह देखी कार्रवाई की जा रही है।