मानिकपुर: चित्रकूट के मानिकपुर सीएचसी में एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान, लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य टीमों ने गांवों में बांटे ओआरएस
चित्रकूट के मानिकपुर सीएचसी में आज बुधवार सुबह 10 बजे 14 से 15 वर्ष की बच्चियों को एचपीवी वैक्सीन लगाई गई। डॉ. पवन कुमार ने बताया कि यह टीकाकरण कैंसर रोकथाम के लिए है। वहीं जारो माफी निवासी 3 वर्षीय सोनू की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हुआ। टीमों ने गांवों में पहुंचकर लू प्रभावित लोगों को ओआरएस और दवाएं वितरित कींहै।