धौलपुर: युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, पुलिस जांच में जुटी
सैंपऊ थाना क्षेत्र में एक 20 वर्षीय युवती के साथ गैंगरेप की वारदात हुई है। बुधवार को दर्ज मामले पर पुलिस की ओर से पीड़िता का मेडिकल करा कर कार्रवाई की गई है। घटना में अनुसंधान कर रहे पुलिस उपाधीक्षक अनूप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने भाई के साथ पुलिस थाने पहुंची पीड़ित युवती की ओर से तहरीर दी गई है, जिसमें दो लोगों को नामजद किया गया है। बताया गया ह