कुचायकोट: थाना के वृत्त बेलवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में 60 वर्षीय व्यक्ति हुए जख्मी इलाज के बाद पहुंचे थाना।
कुचायकोट थाना क्षेत्र के वृत्त बेलवा गांव निवासी 60 वर्षीय एक व्यक्ति के साथ पड़ोस के लोगों ने जमीनी विवाद को लेकर मारपीट कर दी। जिसमें शिव बच्चन शाह नामक व्यक्ति जख्मी हो गया। जख्मी पीड़ित इलाज के बाद कुचायकोट थाना पहुंचकर आपबीती सुनाई जिसकी जानकारी स्थानीय सूत्रों के द्वारा आज सोमवार को दोपहर 3 बजे दी गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।