रामगढ़ चौक: लखीसराय युवा राजद जिलाध्यक्ष विनय साव जमुई से गिरफ्तार, रामगढ़ चौक थाने में रखे गए
लखीसराय जिले के युवा राजद जिला अध्यक्ष विनय कुमार साह को कवैया पुलिस ने सोमवार 9 बजे जमुई पुलिस के सहयोग से एक निजी अस्पताल जमुई से गिरफ्तार किया गया है।जिसे रामगढ़ चौक थाना में रखा गया है।जानकारी के अनुसार विनय साव पर किसी पुराने मारपीट मामले में न्यायालय ने वारंट निर्गत किया है। जिसके आलोक में कवैया पुलिस ने जमुई के एक निजी अस्पताल से गिरफ्तार किया।