गुना नगर: प्रधान डाकघर स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को आरडीएक्स बम से उड़ाने की धमकी, एसपी ने कराई जांच
गुना में करनैलगंज प्रधान डाकघर में स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को आरडीएक्स बम से उड़ने के धमकी भरे ईमेल के बाद हड़कंप मच गया। 7 अप्रैल को एसपी हितिका वासल ने बताया, मामला पुराना 25 मार्च 2026 का मेल है हमें डाकघर की तरफ से कोई सूचना नहीं दी है। पुलिस सक्रिय है कोतवाली की एक विशेष टीम ने डाकघर में जांच की विवेचना जारी है।