मंडला: विश्व योग दिवस के पूर्व गाजीपुर गुरुकुल में कराया गया योग अभ्यास
Mandla, Mandla | Jun 20, 2026 अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व शनिवार को गाजीपुर स्थित गुरुकुल में पतंजलि योग समिति के तत्वावधान में योग अभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया। पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक सुनील बाली, राजेश गुप्ता सहित अन्य प्रशिक्षकों ने सुबह 9 बजे आयोजित सत्र में योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित योग को स्वस्थ जीवन का आधार बताया।