मोहनपुर: सारठ थाना क्षेत्र में मस्जिद के पास जमीन विवाद में मारपीट, एक व्यक्ति घायल
सारठ के मस्जिद के समीप सोमवार सुबह 10:00 बजे जमीन विवाद को लेकर मारपीट हो गई इस घटना में एक व्यक्ति घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में किया गया घटना के संबंध में पालोजोरी के जमुना गोपालपुर निवासी घायल मोहम्मद औरंगजेब ने बताया कि सारठ में हम लोगों का पैतृक जमीन है जिस पर अवैध रूप से मदरसा बने हुए है उसी को लेकर वाद विवाद हुआ था और विवाद मारपीट में बदल गई।