रॉबर्ट्सगंज: होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण
जनपद में आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी श्री चर्चित गौड़ ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया, इस दौरान पुलिस अधीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम, डायट परिसर में बनाए गए स्ट्रांग रूम तथा राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक कॉलेज का निरीक्षण किया।