बड़वाह: बड़वाह के नर्मदा घाट पर स्थित कृत्रिम कुंड मे दो दिनों मे 700 दुर्गा प्रतिमाओ का हुआ विसर्जन
आदिशक्ति मां नवदुर्गा के नव दिवसीय सम्पन्न हुए नवरात्रि महोत्सव के बाद बड़वाह के नावघाट खेड़ी स्थित नर्मदा तट पर प्रशासन द्वारा बनाए गए कृत्रिम कुंड मे दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन करने का क्रम दूसरे दिन बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक चलता रहा।जिसमें करीब 700 छोटी बड़ी दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।यहां श्रद्धालुओं द्वारा माता की पूजन-अर्चना और आरती के बाद