करनैलगंज: कटरा बाजार थाना क्षेत्र में 6 अक्टूबर को बोरे में मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान करने वाले को मिलेगा ₹50 हजार
मांसरामपुरवा में सड़क पर 6 अक्टूबर को सुबह बोरे में मिली अज्ञात युवती के शव की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। रविवार 3 बजे SO ने बताया पहचान बताने वाले को ₹50000 का इनाम दिया जाएगा तथा इनाम की राशि के साथ पहचान देने वाले का नाम व पता गोपनीय रखा जाएगा। गौरतलब है कि घटना का खुलासा न कर पाने पर SP विनित जयसवाल ने तत्कालीन SO संजय गुप्ता को लाइन हाजिर कर दिया था।