करनैलगंज: करनैलगंज तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में एसपी व सीडीओ ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं
पुलिस मीडिया सेल ने शनिवार 4 बजे बताया कि तहसील करनैलगंज में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया था, जिसमें SP विनीत जायसवाल, CDO अंकिता जैन ने फरियादियों की समस्याओं को सुना तथा समस्याओं के त्वरित एवं गुणवक्तापूर्ण निस्तारण हेतु सम्बन्धित राजस्व और पुलिस विभाग के अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों का शत-प्रतिशत निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया।