करनैलगंज: SDM करनैलगंज और तहसीलदार ने त्वरित कार्रवाई कर महिला को उसकी संपत्ति पर कानूनी अधिकार व कब्जा दिलाया
नंदौर निवासिनी तारावती ने DM नेहा शर्मा से अपनी पैतृक संपत्ति पर अवैध हस्तक्षेप व वरासत रिकॉर्ड से संबंधित समस्याओं के संबंध में शिकायत किया था। DM ने मामले को प्राथमिकता से लेते हुए SDM को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए थे। शनिवार 2 बजे अधिकरियों ने मौके पर पहुंचकर अवैध कब्जा हटवाया और रिकॉर्ड में सुधार कर तारावती को उनकी संपत्ति पर कानूनी अधिकार दिलाया है।