करनैलगंज: करनैलगंज में टप्पेबाजों ने ₹3 लाख का झांसा देकर महिला से जेवरात हड़पे, सीसीटीवी फुटेज सामने आया
करनैलगंज में टप्पेबाजों ने कौड़िया के छतौनी गांव निवासिनी उर्मिला देवी को 3 लाख रुपए का झांसा देकर उसके जेवरात हड़पने की घटना सामने आई है। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर मामले की शिकायत की है और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। रविवार 5 बजे SHO ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।