हरसूद: हरसूद के विस्थापितों की समस्या लेकर सड़क पर उतरे हरसूद विधानसभा के युवा
इंदिरा सागर बांध परियोजना से प्रभावित हरसूद के विस्थापितों एवं बेरोजगारों की समस्या लेकर हरसूद विधानसभा के युवा गुरुवार को सड़क पर उतरे। फीलगुड चौराहे पर एकत्रित होकर युवा नया हरसूद स्थित एसडीएम कार्यालय पहुंचे। एसडीएम आरसी खतेडिया को युवाओं ने विभिन्न मांगों को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।