रावतसर: रावतसर में प्लॉट बिक्री में धोखाधड़ी के आरोप में दो लोगों पर रावतसर पुलिस थाने में मामला दर्ज
रावतसर पुलिस थाने में प्लाट बेचान में धोखाधड़ी के आरोप में दो जनों पर मामला दर्ज हुआ है पुलिस से शुक्रवार को जरिए प्रेस नोट मिली जानकारी अनुसार रावतसर पुलिस थाने में दीपक कुमार निवासी रावतसर ने मामला दर्ज करवाया कि रवि दत्त व उषा देवी निवासी भाखरावाला ने प्लाट के नाम पर रुपए लेकर उसके साथ धोखाधड़ी की है व उस प्लाट किसी अन्य को बेच दिया है ।