कोटा: सरकंडा पुलिस ने अलग-अलग प्रकरणों में लैपटॉप, ई-रिक्शा और मोटरसाइकिल चोरी करने वाले 3 आरोपियों को किया गिरफ्तार
Kota, Bilaspur | Jun 1, 2025 रविवार को अलग-अलग प्रकरणों में लैपटॉप ,ई रिक्शा एवं मोटरसाइकिल चोरी करने की रिपोर्ट पर CCTV कैमरा के अवलोकन से संदेही अजय चौहान उर्फ मच्छर, अरुण यादव एवं विकास पांडेय के रूप में पहचान होने पर थाना तलब कर पूछताछ किया। तीनों आरोपीयों ने घटना कारित करना स्वीकार किया। जिस पर तीनों आरोपियों को सरकंडा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।