कोटा: रतनपुर महामाया धर्मशाला में भाजपा मंडल रतनपुर ने मितानिन दीदी, स्वच्छता दीदी एवं अन्य महिलाओं का किया सम्मान
Kota, Bilaspur | May 31, 2025 रतनपुर भाजपा मंडल द्वारा महामाया धर्मशाला में आयोजित अहिल्यादेवी होलकर जयंती समारोह के अवसर पर महिलाओं का सम्मान किया गया।कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग में अपनी सेवाएं दे रही मितानिन ,नगर पालिका क्षेत्र में ई रिक्शा चला कर घर-घर कचरा कलेक्शन करने वाली स्वच्छता दीदीयों तथा वर्तमान में नगर को गैरवांवित करने वाली महिला पहलवान सुभद्रा यादव का सम्मान किया गया।