कोटा: ग्राम पंचायत रानी बछाली में पहुंची प्रवासी पक्षी, ग्रामीण पक्षियों की सुरक्षा पर देते हैं विशेष ध्यान
Kota, Bilaspur | May 31, 2025 ग्रा पं रानीबछाली में दुर्लभ प्रजाति के प्रवासी पक्षी के झुंड देखते ही बन रही है।लगभग हजारों की संख्याओं में ऐतिहासिक तालाब रानी सागर के आसपास पेड़ों पर बसेरा किए हुए हैं।गांव में पक्षी केआने से ग्रामीण मानसून का अनुमान लगा खेती किसानी के काम में जुट जाते हैं।ग्रामवासी पक्षी की सुरक्षा पर कड़ी नजर रखते हैं पक्षी को मारने या खिलवाड़ करने पर दंडित किया जाता है