कोटा: छग की पहली राष्ट्रीय महिला पहलवान बनी सुभद्रा यादव का रतनपुर नगर आगमन पर महामाया चौक में भव्य स्वागत हुआ
Kota, Bilaspur | May 30, 2025 सब जूनियर राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता हरियाणा में 43 किलोग्राम भार वर्ग में सिल्वर मेडल जीतकर रतनपुर की बेटी सुभद्रा यादव छत्तीसगढ़ की पहली राष्ट्रीय महिला पहलवान बनकर रतनपुर नगर को गौरवान्वित किया।सुभद्रा यादव की रतनपुर आगमन पर नगर वासियों ने महामाया चौक में भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर नगर वासी अत्यधिक संख्या में उपस्थित रहे।