करहल: कुर्रा क्षेत्र में अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा
कुर्रा थाना क्षेत्र के ग्राम अनूपपुर निवासी अजय पाल पुत्र रविंद्र सिंह ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव को कब्जे में लेकर मैनपुरी पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल बना हुआ है।