जिला पदाधिकारी श्री श्रीकांत शास्त्री एवं पुलिस अधीक्षक श्री मनीष ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित ईवीएम एवं वीवीपैट वेयर हाउस का मासिक निरीक्षण किया। इस दौरान ईवीएम-वीवीपैट के सुरक्षित रख-रखाव, सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश रजिस्टर, अग्निशमन एवं विद्युत व्यवस्था सहित सुरक्षा मानकों की समीक्षा की गई।
जिला पदाधिकारी ने परिसर की साफ-सफाई एवं उगी झाड़ियों की शीघ्र सफाई कराने तथा भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन एवं सतत सुरक्षा निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री सौरभ कुमार एवं मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
IPRD Bihar
Chief Electoral Officer, Bihar
#begusarai