टीकमगढ़: कलेक्ट्रेट परिसर: राज्यसभा चुनाव के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन: भाजपा पर 'लोकतंत्र की हत्या' का आरोप
टीकमगढ़ में राज्यसभा प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त होने के विरोध में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट दफ्तर के सामने धरना प्रदर्शन किया। महिला कांग्रेस के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस ने मीनाक्षी नटराजन का नामांकन फॉर्म निरस्त करने की प्रक्रिया को 'लोकतंत्र की हत्या' बताया।