बरहेट: बरहेट में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में अनियमितता की जांच तेज, करोड़ों के अनियमितता की आशंका।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में करोड़ों के अनियमितता की आशंका, जांच के लिए जिला स्तरीय तीन सदस्यी टीम में प्रखंड कार्यालय बरहेट पहुंचे साहिबगंज डीडीसी सतीश चंद्रा अपर समाहर्ता गौतम भगत और जिला पंचायती राज पदाधिकारी अनिल कुमार । बीडीओ अंशु कुमार पांडे की उपस्थिति में पंचायत सचिवों से भी मामले में हुई पूछताछ। पुलिस मामले की जांच कर रही है।