कासगंज: विश्व पर्यावरण दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में हुआ वृहद वृक्षारोपण, प्रभारी मंत्री ने किया पौधा रोपण
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत कलेक्ट्रेट परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जनपद प्रभारी मंत्री भूपेंद्र सिंह चौधरी ने बरगद का पौधा रोपकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सदर विधायक देवेंद्र सिंह राजपूत, अमांपुर विधायक हरिओम वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष रत्नेश कश्यप सहित अन्य लोगों ने पौधे लगाए।