चान्हो: सोनचिपी में जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा का आयोजन, मस्जिद अक्सा की तामीर के लिए उमड़ा जनसैलाब
Chanho, Ranchi | Jun 3, 2026 चान्हो प्रखंड के सोनचिपी गांव में मंगलवार देर रात जलसा-ए-इस्लाहे मुआशरा व तामीर-ए-मस्जिद का भव्य आयोजन किया गया। जलसे में क्षेत्र सहित दूर-दराज के गाँव से बड़ी संख्या में लोग शमील हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज सुधार, इस्लाम की सही समझ, आपसी भाईचारे को मजबूत करना तथा मस्जिद अक्सा की तामीर करना था।