झांसी: झांसी में हैदराबाद पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से 4 ठगों को किया गिरफ्तार, शेयर बाजार में मुनाफे का लालच देकर की ठगी
Jhansi, Jhansi | Mar 26, 2025 हैदराबाद पुलिस ने झांसी में छापेमारी कर 4 ठगों को पकड़ा है। ये गिरोह बनाकर शेयर बाजार में मुनाफा कराने का लालच देकर भोलेभाले लोगों को ठगते थे। अब तक करीब 20 लोगों से 1.40 करोड़ रुपए की ठगी कर चुके थे। इनकी तलाश में हैदराबाद पुलिस दो दिन से झांसी में डेरा जमाए थी। आरोपियों के पास से तमाम इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, बैंक के एटीएम, पासबुक आदि बरामद हुए हैं।