नवाबगंज: पटेल चौक पर सपा का बिना अनुमति धरना, भगवत शरण गंगवार के साथ गन्ना भुगतान और स्मार्ट मीटर को लेकर हुआ हंगामा
नवाबगंज के पटेल चौक पर गुरुवार को सपा का धरना शुरू प्रशासन ने देर रात से ही पूर्व मंत्री भगवत शरण गंगवार को रोकने के लिए सक्रियता दिखाई। हालांकि गुरुवार सुबह करीब 8 बजे गंगवार अकेले ही एसडीएम आवास के सामने धरने पर बैठ गए। इसके बाद धीरे-धीरे उनके समर्थक और कार्यकर्ता मौके पर जुटने लगे धरने का निर्धारित समय सुबह 11 बजे था, लेकिन यह उससे पहले ही शुरू हो गया।