बिसौली: बिसौली नगर में झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से जच्चा-बच्चा दोनों की मौत, अस्पताल किया गया सील
बदायूँ जनपद में स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बिसौली नगर में डिलीवरी के दौरान कथित झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के चलते जच्चा और नवजात दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बिसौली के बिल्सी रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में बिना मान्यता और पर्याप्त सुविधाओं के प्रसव कराया जा रहा था।