कुर्था: सभी थानों में सहयोग शिविर आयोजित, पुलिस अधीक्षक नवजीत सिमी के द्वारा निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Kurtha, Arwal | Jun 16, 2026 पुलिस अधीक्षक अरवल के निर्देशानुसार जिले के सभी थाना क्षेत्रों में गणमान्य व्यक्तियों के साथ सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने शिविरों की गतिविधियों का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। शिविर में विधि-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द, अपराध नियंत्रण एवं जनसुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।