छतरपुर के हनुमान टोरिया पर समिति के द्वारा निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन आज 26 अप्रैल सुबह 11:00 बजे किया गया। जहां पर सैकड़ो की संख्या में मरीज पहुंचे थे। लगभग 200 मरीजों को शिविर में लाभ दिया गया है। वही 40 मरीजों में मोतियाबिंद की शिकायत होने पर उन्हें चित्रकूट के लिए रवाना किया गया।