बिजनौर: मंडावर क्षेत्र से आम के पेड़ काट रहे एक युवक को पुलिस ने मौके से किया गिरफ्तार
Bijnor, Bijnor | Apr 28, 2026 बिजनौर में मंडावर थाना क्षेत्र से आम के हरे-भरे पेड़ काट रहे एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार शाम करीब 6:00 बजे पुलिस ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि आसिफ नाम का युवक चोरी से आम के पेड़ काट रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मौके से टाटा मैजिक के साथ आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है। और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है