नोआमुंडी: तीज को लेकर सजा नोवामुंडी बाजार, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की बढ़ी मांग
तीज को लेकर सजा नोवामुंडी बाजार, मेहंदी और श्रृंगार सामग्री की बढ़ी मांग प्रतिनिधि, नोवामुंडी। हरितालिका तीज को लेकर नोवामुंडी में उत्साह चरम पर है। रविवार को बाजार में साड़ी, चूड़ी, बिंदी, सिंदूर, मेहंदी और पूजन सामग्री की दुकानों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ी। मेहंदी कलाकारों के पास भी महिलाओं और युवतियों की कतार लगी रही। सोमवार को सुहागिन महिलाएं पति की ल