बीना: ग्राम खिमलासा नर्सरी के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार घायल, 112 की मदद से सिविल अस्पताल में भर्ती
Bina, Sagar | Feb 1, 2026 28 वर्षीय दीपक पटेल निवासी खिमलासा एवं 30 वर्षीय छोटू प्रजापति निवासी खिमलासा जो रात में बीना से खिमलासा जा रहे थे तभी खिमलासा नर्सरी के पास सामने से तेज रफ्तार आ रहे वाहन से बचने के चलते बाइक सड़क से नीचे उतार दी। जिसमें बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों को डायल 112 की मदद से रात में सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया।