तुरकौलिया: तुरकौलिया व रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीकर हुई मौत का जिम्मेदार लवकुश यादव कोटवा से शुक्रवार को गिरफ्तार
तुरकौलिया व रघुनाथपुर में जहरीली शराब पीकर हुई मौत के मामले में जिम्मेवार आरोपी को पुलिस कोटवा से गिरफ्तार कर ली है। थानाध्यक्ष संपत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी कोटवा का लवकुश यादव है। उसने पुलिस को बताया कि वह गाजियाबाद के सतीश चंद्र चौधरी से स्प्रिट मंगवाया था। स्प्रिट की खेप 31 मार्च को मोतिहारी पहुंची थी,जहां से दोनों थाना क्षेत्र में आपूर्ति हुई।