कोंडागांव: ग्राम ओरकीवाही में मूसलाधार बारिश के बीच कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने बोधन नेताम के आधुनिक खेती मॉडल की सराहना की
तीन दिवसीय बस्तर दौरे पर पहुंचे कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने तेज बारिश के बीच ग्राम ओरकीवाही (पीपरा) में प्रगतिशील किसान बोधन नेताम के एकीकृत कृषि मॉडल का निरीक्षण किया। मंत्री ने खेती, आम बागवानी, मछली पालन और सुअर पालन के समन्वित मॉडल की सराहना करते हुए इसे अन्य किसानों के लिए प्रेरणादायक बताया। उन्होंने प्रदेश में खाद की पर्याप्त उपलब्धता का भरोसा दिलाया