सुल्तानपुर: देवराजपुर में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन शुरू, 11 जून तक चलेगा यह धार्मिक आयोजन
सुलतानपुर। करौंदी कला क्षेत्र के देवराजपुर गांव में श्रद्धा और भक्ति का माहौल तब बना जब श्रीमद् भागवत ज्ञान सप्ताह कथा का शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 4 जून से 11 जून 2025 तक प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक आयोजित किया जा रहा है। कथा के मुख्य वक्ता आचार्य प्रवीण पांडे हैं, जिनके मुखारविंद से श्रद्धालु श्रीकृष्ण लीलाओं और भक्तिपूर्ण प्रसंगों का श्रवण किया