रायबरेली की किला बाजार चौकी के आरक्षियों पर अमन त्रिपाठी ने लगाए गंभीर आरोप, लेनदेन के बाद छोड़ने का भी दावा
फर्जी पूछताछ के नाम पर नवयुवक को चौकी ले जाने एवं नवयुवक को चौकी में की पीटाई का भी आरोप
रायबरेली। थाना नगर कोतवाली क्षेत्र की किला बाजार चौकी में तैनात पुलिसकर्मियों पर खाली साहट निवासी नवयुवक अमन त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अमन का दावा है कि शनिवार, 29 अगस्त को करीब 11 बजे कुछ पुलिसकर्मी उसके घर पहुंचे और उसकी मां से उसके बारे में पूछताछ की। इसके बाद पुलिसकर्मी पूछताछ के नाम पर उसे किला बाजार चौकी ले गए।
अमन के मुताबिक, चौकी पहुंचने के बाद पुलिसकर्मियों ने उसे मारपीट से संबंधित एक वीडियो दिखाया और वीडियो में मौजूद होने का आरोप लगाते हुए पूछताछ शुरू की। अमन का कहना है कि वह वीडियो में मौजूद नहीं था और उसने पुलिसकर्मियों से कहा कि वीडियो में जो लोग स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
इसी बात को लेकर चौ