शंभूगंज: शंभूगंज अंचल कार्यालय में जनता दरबार, सीओ और पुलिस ने ज़मीन विवाद के कई मामलों का किया निपटारा
शंभूगंज अंचल कार्यालय में शनिवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस जनता दरबार में 11:00 बजे से दोपहर बाद 4:00 बजे तक प्रभारी अंचल अधिकारी कविता कुमारी और थाना के पुलिस पदाधिकारी सुभाष मिश्रा ने जमीन विवाद के आधा दर्जन मामले का ऑन द स्पॉट निपटाना कर दिया। जबकि शेष मामलों में दोनों पक्षों को अगले शनिवार को जनता दरबार में बुलाया गया है।