कतरीसराय: कतरीसराय में बिजली चोरी पर कार्रवाई, 13 लोगों पर जुर्माना और एफआईआर दर्ज
स्थानीय थाना क्षेत्र में इन दिनों बिजली विभाग द्वारा अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में प्रखंड क्षेत्र के तीन गांवों के 13 लोगों पर कुल 3 लाख 1 हजार 800 रुपये का जुर्माना लगाते हुए उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।